फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical test of couple in etah who returned from Wuhan city of China

कोरोना वायरस का खौफ: वुहान से सकुशल लौटे दंपती ने कहा- अब कभी चीन नहीं जाऊंगा

Sun, 15 Mar 2020 09:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Mar 2020 09:17 AM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण चीन के वुहान शहर में 35 दिन तक फंसे रहे एटा जिले के जलेसर निवासी दंपती वापस जलेसर आए गए हैं। 

विज्ञापन
medical test of couple in etah who returned from Wuhan city of China
वुहान एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण चीन के वुहान शहर में 35 दिन तक फंसे रहे एटा जिले के जलेसर निवासी दंपती वापस जलेसर आए गए हैं। उन्हें दिल्ली के आईटीबीपी के चिकित्सालय में 14 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी रखा गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. ब्रजेश यादव ने शनिवार को दंपती और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दंपती और उनके परिवार को घर पर ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: इटली से हनीमून मनाकर लौटी महिला को भर्ती कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

दंपती ने कहा कि अब वो कभी चीन वापस नहीं जाएंगे। चार माह तक तो अपने घर पर परिजनों के साथ रहेंगे। वुहान की नौकरी से इस्तीफा देकर यहीं नौकरी तलाश करेंगे। जलसेर निवासी युवक चीन के वुहान शहर के एक विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर है। 

14 दिन तक निगरानी में रहेंगे

दंपति ने कहा कि 35 दिनों तक चीन सरकार ने उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराईं, लेकिन इसके बावजूद वो भारत लौटने की सोच अपने जहन में रखे थे। वापस लौटने में राजनेताओं के साथ जलेसर ग्लोबल ग्रुप और आईआरएस रवीन्द्र सिंह रावल का सहयोग कभी नहीं भूल पाऊंगा। 

उधर, पाकिस्तान के लौटे दंपती और उनके दो बच्चों का शनिवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें 14 दिन तक घर में ही निगरानी के लिए रखा गया है। टीम ने दंपती और बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 

एटा का ही एक युवक और युवती इंडोनेशिया से लौटे हैं। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों पर पहुंची, पर वो नहीं मिले। युवती गुड़गांव में और युवक गौतमबुद्ध नगर में रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने वहां के सीएमओ को पत्र से अवगत करा दिया है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: बंगलूरू से आगरा पहुंची महिला की लापरवाही से हड़कंप, होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed