{"_id":"5ddbc00c8ebc3e54bd18b500","slug":"medical-student-commits-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्राइवेट नौकरी के साथ कर रहा था पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्राइवेट नौकरी के साथ कर रहा था पढ़ाई
Mon, 25 Nov 2019 05:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रभात का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के न्यू कौशलपुर में बीएएमएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार सुबह फंदे पर शव लटका देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी।
मैनपुरी के थाना करहल स्थित गांव सुकरुल्लापुर निवासी प्रभात (25) पुत्र विशंभर सिंह तीन साल पहले आगरा आया था। इस समय वो न्यू कौशलपुर में महेश चंद्र के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। उसने एक महीने पहले सिकंदरा के एक कॉलेज में बीएएमएस में प्रवेश लिया था।
प्रभात भगवान टाकीज स्थित अस्पताल में नौकरी भी कर रहा था। सोमवार तड़के 5:30 बजे प्रभात नाइट ड्यूटी करके कमरे पर आया था। सुबह तकरीबन नौ बजे मकान मालिक घर की छत पर आए तो कमरे में प्रभात का शव पंखे पर चादर से बनाए फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

Trending Videos
रात को की थी परिजनों से बात
प्रभात के माता-पिता व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कमरे का दरवाजा भी खुला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन पहुंच गए। दयालबाग चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रभात रात में अपने परिजनों से बात कर रहा था। रात तकरीबन दो बजे भाई लोकेंद्र से भी बात की थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। अब पुलिस प्रभात के मोबाइल को चेक करेगी। उसने किन लोगों से बात की? इसकी जानकारी ली जाएगी।