{"_id":"6a569e752ec1035a5b06ac53","slug":"medical-store-owner-arrested-for-molesting-woman-who-went-to-buy-medicine-agra-news-c-364-1-ag11019-131454-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कालोनी फेस-1 में दवा लेने गई महिला से मेडिकल स्टोर संचालक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खंदौली क्षेत्र की महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ सोमवार दोपहर ट्रांस यमुना कालोनी फेस-1 स्थित पंकज मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। महिला ने बताया कि धूप और गर्मी के कारण उन्हें घबराहट हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें दुकान के अंदर पंखे में बैठने को कहा। वह अंदर बैठ गईं। उन्होंने दवा की कीमत देने के लिए पर्स निकाला तो आरोपी ने अश्लील कमेंट किया। उन्हें गलत नीयत से छूने लगा। विरोध पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। वह रोते हुए घर पहुंचीं। इसके बाद परिवार के साथ मेडिकल स्टोर पहुंची और हंगामा कर पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। संवाद