{"_id":"5f11dbee8ebc3e63aa7ca21c","slug":"medical-store-mainpuri-news-agr450772155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को खुलेंगे मेडिकल, रविवार को रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को खुलेंगे मेडिकल, रविवार को रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला महामंत्री विनय गांधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते शनिवार और रविवार को रहने वाले लॉकडाउन के बीच शनिवार को मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
जिला महामंत्री विनय गांधी ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण जिले में तेजी के साथ बढ़ रहा है। कुछ मेडिकल संचालक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोरों को खोलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है।
जिसमें तय किया गया है कि शनिवार को सभी मेडिकल खुले रहेंगे तथा रविवार को पूर्णतया बंद रहेंगे। जिला महामंत्री ने कहा कि मेडिकल संचालक खुद मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दवा का वितरण करेंगे। दवा लेने आने वालों को हर हाल में मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। बिना मास्क के यदि कोई दवा लेने आता है तो उसे दवा न दी जाए। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।