{"_id":"63805daff7d42f797a277271","slug":"medical-store-locks-were-broken-to-search-for-fake-medicine-investigation-underway-on-mohit-s-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मोहित बंसल के मेडिकल स्टोर पर हिमाचल पुलिस का छापा, 10 घंटे खंगाले रिकॉर्ड, 5.50 लाख की नकली दवाएं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मोहित बंसल के मेडिकल स्टोर पर हिमाचल पुलिस का छापा, 10 घंटे खंगाले रिकॉर्ड, 5.50 लाख की नकली दवाएं सीज
Fri, 25 Nov 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:46 AM IST
सार
संयुक्त टीम को मोहित बंसल के फव्वारा स्थित मुबारक महल में ट्रेंजल एंटरप्राइजेज नाम से गोदाम होने की जानकारी मिली। यहां जाने पर गोदाम खाली मिला। आशंका है कि पकड़े जाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने गोदाम से दवाएं हटा दीं।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश और आगरा के औषधि विभाग ने नकली दवा बेचने वाले मोहित बंसल के फव्वारा स्थित मेडिकल स्टोर एमएच फार्मा का ताला तोड़कर करीब 10 घंटे जांच की। दवाओं के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने 5.50 लाख रुपये की दवाएं सीज कीं। जांच के लिए कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, बिल व अन्य रिकॉर्ड जब्त किए हैं। नकली 9 दवाओं के 19 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस और औषधि विभाग की टीम मोहित बंसल को लेकर शुक्रवार को सुबह 8 बजे हींग की मंडी जौहरी बाजार कोतवाली स्थित उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंची। दुकान की चाबी न देने पर ताला तोड़कर जांच शुरू की गई। इसमें बद्दी में पकड़ी गई नौ नकली दवाओं के भंडार मिले। इनके बैच नंबर का मिलान नहीं हो रहा था। इस पर टीम ने करीब 5.50 लाख रुपये की दवाएं सीज कर दीं।
टीम ने जांच के लिए डायटॉर-10, मांटेयर 10, जीरोडॉल टीएच4, रोजडे-10, यूरिस्पास, बायो डी-3 प्लस कैप्सूल, डिलजेम-एसआर, अटोर्वा-10 और अटोर्वा-20 के 19 नमूने लेकर उसे जांच के लिए लैब भेजा है। शाम छह बजे तक पहले चरण की जांच पूरी हुई। मेडिकल स्टोर फिर से सील कर टीम जांच के लिए कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और रिकॉर्ड साथ ले गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - CM Yogi Firozabad Visit: सीएम योगी- प्रदेश से गुंडे- माफियाओं का हुआ पलायन, चंड- मुंड होंगे अगले चौराहे पर ढेर
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस और औषधि विभाग की टीम मोहित बंसल को लेकर शुक्रवार को सुबह 8 बजे हींग की मंडी जौहरी बाजार कोतवाली स्थित उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंची। दुकान की चाबी न देने पर ताला तोड़कर जांच शुरू की गई। इसमें बद्दी में पकड़ी गई नौ नकली दवाओं के भंडार मिले। इनके बैच नंबर का मिलान नहीं हो रहा था। इस पर टीम ने करीब 5.50 लाख रुपये की दवाएं सीज कर दीं।
विज्ञापन
टीम ने जांच के लिए डायटॉर-10, मांटेयर 10, जीरोडॉल टीएच4, रोजडे-10, यूरिस्पास, बायो डी-3 प्लस कैप्सूल, डिलजेम-एसआर, अटोर्वा-10 और अटोर्वा-20 के 19 नमूने लेकर उसे जांच के लिए लैब भेजा है। शाम छह बजे तक पहले चरण की जांच पूरी हुई। मेडिकल स्टोर फिर से सील कर टीम जांच के लिए कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और रिकॉर्ड साथ ले गई है।
विज्ञापन
हृदय, कोलेस्ट्रॉल, किडनी की मिली नकली दवाएं
औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार यादव ने बताया कि नकली दवाओं में हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, किडनी रोग, एलर्जी की हैं। हड्डी रोग के लिए कैल्शियम, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक समेत अन्य मर्ज की दवाएं भी मिली हैं। नमूना फेल होने पर आगरा में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।ये भी पढ़ें - CM Yogi Firozabad Visit: सीएम योगी- प्रदेश से गुंडे- माफियाओं का हुआ पलायन, चंड- मुंड होंगे अगले चौराहे पर ढेर