{"_id":"6a2c77b8a5dfbecedf0c2d17","slug":"medical-service-camp-for-the-differently-abled-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1036-1082827-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिव्यांग चिकित्सा सेवा शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिव्यांग चिकित्सा सेवा शिविर कल
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिकित्सा सेवा शिविर 14 जून को श्री राम शशि चैरिटेबल कृत्रिम अंग निर्माण शाला, पुलिस चौकी नुनिहाई रामबाग आगरा में आयोजित होगा। इसमें कटे हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त और मानसिक दिव्यांग लाभ उठा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संचालित होगा। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता दिव्यांगों का परीक्षण करेंगे।
ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उपयुक्त दिव्यांगाें के लिए कृत्रिम अंगों की मौके पर ही माप ली जाएगी। लागत मूल्य से भी कम कीमत पर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। अशोक मेडिकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगने वाले शिविर में दिव्यांगों के लिए भारतीय-हाईटेक कृत्रिम पैर, कार्य करने वाला कृत्रिम हाथ, ऑटोमेटिक कैलिपर और अन्य कृत्रिम अंग की व्यवस्था है। दिव्यांग अपने साथ पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड और एक तीमारदार साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 9760674487 पर संपर्क कर सकते हैं।