{"_id":"60ddfc8e8ebc3e719c7439e4","slug":"medical-officers-should-work-keeping-vaccination-in-priority-dm-mainpuri-news-agr498127211","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को प्राथमिकता में रख कार्य करें चिकित्साधिकारी- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को प्राथमिकता में रख कार्य करें चिकित्साधिकारी- डीएम
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण को प्राथमिक पर रखकर कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा जहां-जहां टीकाकरण सत्र आयोजित होने हैं वहां निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन करने वाली टीम उपस्थित हो। टीकाकरण कराने आने वाले लोगों को इंतजार न करना पड़े। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जो लोग टीकाकरण कराने आए थे लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण वापस हो गए हैं, दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए बुलाया जाए। किस स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी वैक्सीन उपलब्ध है, कितने लोगों को टीके लगाए गये हैं, की प्रतिदिन सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी उपलब्ध कराएं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सप्ताह में चार दिन भ्रमण कर कर्मचारियों की सेवाओं की जानकारी लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जीपी शुक्ला, डॉ. राजीव राय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, संजीव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आशा और संगिनी को समय से मानदेय के दिए निर्देश
समीक्षा के दौरान आशा, संगिनी के मानदेय का समय पर भुगतान न किए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आशा, संगिनी, अन्य संविदा स्टाफ के मानदेय के भुगतान में किसी भी स्तर पर विलंब न किया जाए। उन्होंने जागीर और कुरावली में आशाओं के मानदेय के भुगतान की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान में देरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर और कुरावली के प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई।
बीएसए, डीआईओएस बढ़ाएं रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य
जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कम से कम 300, जिला विद्यालय निरीक्षक 200 नए सदस्य से निर्धारित शुल्क जमा कराकर सोसाइटी का सदस्य बनवाएं और इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए।