{"_id":"5a54e8824f1c1b4f198b5db5","slug":"medical-college-will-recruit-50-nurses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन में मरीजों को मिलेगी राहत, शासन ने इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में मरीजों को मिलेगी राहत, शासन ने इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स के लिए शासन ने 50 पदों को स्वीकृति दे दी है। जल्द यहां कालेज प्रशासन आउट सोर्स पर इनकी भर्तियां करेगा। जबकि टेक्नीशियन के 70 पदों पर भी जल्द मुहर लगने की उम्मीद है।
एसएन में वर्तमान में 85 नर्स का स्टाफ है। जबकि यहां भर्ती मरीजों की संख्या लगभग 950 रहती है। वहीं नर्स की कमी की वजह से मरीजों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा नर्स की कमी सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, प्रसव एवं स्त्री रोग विभाग में है।
कालेज प्रशासन ने 100 नर्स भर्ती किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा टेक्नीशियन के 70 पदों पर नियुक्ति की भी मांग की थी। वर्तमान में 20 टेक्नीशियन ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईसी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए शासन ने भर्ती करने को प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 50 नर्स के पदों की स्वीकृति मिल गई है। टेक्नीशियन के पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति मिलने की उम्मीद बनी हुई है।