फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical College's Director Administration issued second notice

मेडिकल कॉलेज के निदेशक प्रशासन ने जारी किया दूसरा नोटिस

Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Medical College's Director Administration issued second notice
मैनपुरी। आगरा रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निदेशक को जिला प्रशासन ने गड़बड़ी के आरोपों पर शुक्रवार को दूसरा नोटिस जारी किया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में भेजे गए नोटिस का जवाब न देने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। ये नोटिस निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पर भी चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड पर वर्ष 2013 में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था, यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके निदेशक शहर के छपट्टी निवासी राजेंद्र यादव पर मेडिकल कॉलेज की मान्यता लेने के लिए फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की गई थी। बताया गया था कि उन्होंने मौके पर सौ बेड का अस्पताल पहले से संचालित होना दिखा क र मान्यता ली थी।
विज्ञापन

लेकिन वहां पर कोई अस्पताल संचालित नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम और एडीएम को जांच सौंपी थी। मामले में चार फरवरी को एसडीएम सदर ऋषिराज ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निदेशक राजेंद्र यादव को नोटिस भेजकर शिकायत के संबंध में जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में उन्हें जवाब दाखिल करना था, लेकिन उन्होंने अब तक इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। शुक्रवार को एक बार फिर एसडीएम सदर ने निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस बार ये नोटिस लेखपाल के माध्यम से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन पर भी चस्पा कराया गया है। नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
भाजपा नेता ने की थी शिकायत
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत भाजपा नेता एसएस चौहान ने दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। इसमें मान्यता के लिए शासन को गुमराह करने और भूमि फर्जीवाड़े के आरोप लगाए थे। इसके बाद ही शासन के आदेश पर जांच शुरू की गई थी।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निदेशक को चार फरवरी को नोटिस भेजा गया था, लेकिन जवाब नहीं आया। एक बार फिर उन्हें नोटिस भेजने के साथ ही भवन पर भी नोटिस चस्पा कराते हुए जवाब मांगा गया है। -ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed