{"_id":"602913538ebc3ee9027b09cd","slug":"meat-of-neelgay-is-recoverd-mainpuri-news-agr480565497","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के टेंपो से बरामद किया नीलगाय का मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के टेंपो से बरामद किया नीलगाय का मीट
विज्ञापन
घिरोर। थाना पुलिस ने शनिवार रात नगला घना तिराहे के पास एक चोरी का टेंपो पकड़ा। तलाशी के दौरान उसमें दो बोरे में नीलगाय का मीट बरामद हुआ। पकड़े गए दो शिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
थाना पुलिस शनिवार रात क्षेत्र के गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह को सूचना मिली कि कुरावली रोड की ओर से एक टेंपो आ रहा है। इसमें दो शिकारी नीलगाय का मीट बिक्री के लिए जा रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ लेकर शिकारियों की घेराबंदी की।
नगला घना तिराहा के पास टेंपो को रोक कर उसकी तलाशी ली। टेंपों में रखे दो बोरे खोल कर देखे गए तो उसमें नीलगाय का मीट निकला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम और गुलफान निवासी आकाश वाणी कारखाना हबीबगंज थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने चोरी का टेंपो और उसमें लदा दो बोरा मीट जब्त कर लिया। पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।