कासगंज: पवित्र तीर्थ स्थल सोरोंजी में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, अधिसूचना जारी
सोरोंजी के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।इन अधिसूचित क्षेत्रों में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कासंगज के सोरोंजी को तीर्थ घोषित करने के बाद सूकर क्षेत्र में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सोरोंजी के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचित क्षेत्रों में मांस, मदिरा एवं अंडे के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद सोरोंजी सूकर क्षेत्र के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किया गया है। अब इन क्षेत्रों में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने जिला आबकारी अधिकारी और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए।
मेला मार्गशीष शनिवार से
तीर्थनगरी सोरोंजी में पौराणिक एवं प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का शनिवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ होगा। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगे। मार्गशीष मेला 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मेला पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। आयोजन समिति में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के अतरिक्त मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।