फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Measurement of disputed land should be done by joint team only

विवादित भूमि की पैमाइश संयुक्त टीम ही करे

Sat, 04 Sep 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Measurement of disputed land should be done by joint team only
मैनपुरी/घिरोर। आयुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील घिरोर में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पट्टे की भूमि पर पट्टेदार ही काबिज रहें। विवादित भूमि की पैमाइश पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम करे। विवाद की स्थिति में लेखपाल अकेले पैमाइश न करें।
विज्ञापन

आयुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता ने कहा कि अब समाधान दिवस में पहली बार, पुन: शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को तहसीलकर्मी पहले संबंधित विभागीय अधिकारी के पास ले जाएंगे। संबंधित अधिकारी यदि शिकायतकर्ता से संतुष्ट होंगे तो एसडीएम, प्रभारी एसएसडी के पास उपस्थित कर्मी को प्रार्थना पत्र दे देंगे। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होंगे तो प्रभारी अधिकारी विभागीय अधिकारी को बुलाकर समस्या सुनेंगे। यदि शिकायत राजस्व से संबंधित होगी तो संबंधित लेखपाल को बुलाकर प्रभारी सुनेंगे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना का लाभ पाने के लिए बिचौलियों, दलालों का सहारा न लें। सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क करें यदि पात्र होगें तो लाभ अवश्य मिलेगा। नगला रामसिंह निवासी वेदसिंह ने पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने, नगला मानधाता निवासी जावेद खां ने कब्जा हटाने, कनेगी निवासी महेंद्र सिंह ने केसीसी से बंधक जमीन को मुक्त कराने की मांग की। एसपी अशोक कुमार राय, एसडीएम घिरोर रतन वर्मा, परियोजना निदेशक केके सिंह, उप निदेशक कृषि डीवी सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, थानाध्यक्ष घिरोर पहलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed