{"_id":"5df912098ebc3e87ab491390","slug":"mdm-sc-student-mainpuri-news-agr4205536121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने शिक्षिका और शिक्षामित्र को रिसीव कराया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने शिक्षिका और शिक्षामित्र को रिसीव कराया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। प्राथमिक विद्यालय चितायन में अनुसूचित जाति की छात्रा के आलू छूने पर रसोइया द्वारा खाना न बनाने के मामले में शिक्षा विभाग के अफसर कार्रवाई में जुटे हुए हैं। मंगलवार को बीएसए के निर्देश पर विद्यालय पहुंचीं डीसी एमडीएम अमृता सिंह ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षामित्र और अनुदेशक को नोटिस रिसीव कराए।
मंगलवार को जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन अमृता चौहान चितायन विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने शिक्षिका प्रियंका और शिक्षामित्र सुमन यादव को नोटिस रिसीव कराया। मामले में ऑडियो वायरल होने के दोषी बताए जा रहे अनुदेशक जतिन सिंह जो कि किशनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर तैनात हैं को भी डीसी एमडीएम नोटिस देने पहुंचीं तो उन्होंने मामले से कोई लेना देना न बताते हुए नोटिस रिसीव करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी डीसी एमडीएम ने उच्चाधिकारियों को दी है। नोटिस में सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन बाद उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षामित्र और अनुदेशक बोले उनके खिलाफ हो रही साजिश
अनुदेशक जतिन सिंह और शिक्षामित्र सुमन यादव ने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध साजिश की गई है। अनुदेशक का कहना है कि मामले का ऑडियो उन्होंने वायरल नहीं किया है। शिक्षामित्र सुमन ने बताया कि शिक्षिका प्रियंका और चाइल्ड लीव पर छह माह के अवकाश पर चल रहीं प्रधानाध्यापक नीतू शाक्य ने उन्हें जानबूझकर फंसाया है। इसीलिए सोमवार को प्रधानाध्यापक नीतू शाक्य छुट्टी पर होने के बावजूद विद्यालय आयीं और रसोइया कमलेश से उनके विरुद्ध बयान दिलवाया। मंगलवार को रसोइया कमलेश ने उन्हें लिखित में पत्र सौंपा है जिसमें कहा है कि शिक्षिका प्रियंका और नीतू शाक्य ने उसे शिक्षामित्र के विरुद्ध बयान देने को कहा है।
विज्ञापन
मामले में जो भी दोषी पाए गए हैं उनको नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में जवाब तलब किया गया है। सात दिन बाद जवाब उचित न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए