फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MCom student hanged herself when her family refused to let her have birthday party with friends In Agra

बर्थडे के दिन फंदे से झूली एमकॉम छात्राः दोस्तों संग पार्टी करना चाहती थी, घर वालों ने कर दिया था मना

Sun, 05 Mar 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

आगरा में एमकॉम छात्रा ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। आत्महत्या की पीछे का कारण जानकर परिजन अफसोस करते रहे कि काश उसे इस बात के लिए मना न किया होता... 
 

विज्ञापन
MCom student hanged herself when her family refused to let her have birthday party with friends In Agra
वंदना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर वालों ने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी करने से मना किया तो एमकॉम छात्रा फंदे से झूल गई। शुक्रवार की रात उसने परिवार के साथ घर में ही केक काटा। इसके बाद सोने चली गई। आधी रात वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर का है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह हस्तशिल्प का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय बेटी वंदना टेढ़ी बगिया स्थित कालेज से एमकॉम कर रही थी। शुक्रवार को बेटी का जन्मदिन था। उसने घर में ही केक काटा था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। वंदना का कमरा घर में प्रथम तल पर है। वह भी सोने गई थी।

विज्ञापन

जंगले में फंदे के सहारे लटकी मिली

आधी रात बाद वह उसके कमरे में देखने गए। बेटी जंगले से बंधे फंदे के सहारे लटकी मिली। फंदे से उतारकर उसे एसएन मेडिकल कालेज ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गई थी नाराज

नरेंद्र ने बताया कि उनके एक बेटा और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन की पार्टी मनाना चाहती थी। मगर, परिवार के लोग घर में ही पार्टी करने के लिए बोल रहे थे। इस पर उससे मना कर दिया। इससे वो नाराज थी। आशंका है कि इस वजह से उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed