फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MBBS student caught copying from smartphone and slip in agra university

एमबीबीएस परीक्षा में भी नकलची: स्मार्टफोन और पर्ची से नकल करते पकड़ा गया छात्र, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 03 Mar 2023 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 08:01 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी में  एमबीबीएस अंतिम वर्ष के सेकंड प्रोफेशनल की परीक्षा हो रही थी। आरोपी छात्र स्मार्टफोन और पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। 
 

विज्ञापन
MBBS student caught copying from smartphone and slip in agra university
नकल - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस अंतिम वर्ष के सेकंड प्रोफेशनल की परीक्षा में एफएच मेडिकल काॅलेज के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। छात्र के पास स्मार्टफोन और नकल की दो पर्चियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ अनुचित साधन के प्रयोग यानी अनफेयर मीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई। एफएच मेडिकल कालेज के छात्रों का सेंटर विश्वविद्यालय के आईईटी में है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में मेडिसिन सेकंड पेपर की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक थी। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद फैकल्टी के सदस्य छात्र-छात्राओं की जांच कर रहे थे। छात्र के पास स्मार्टफोन और दो नकल की दो पर्चियां मिलीं। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि छात्र से बरामद सामान सील कर दिए गए। कॉपी भी सील कर यूएफएम में कार्रवाई की गई। छात्र को दूसरी कॉपी बचे हुए समय में हल करने के लिए दी गई।
विज्ञापन

एक ही कॉलेज के 20 विद्यार्थी पांच परीक्षाओं में पकड़े गए

एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र एमबीबीएस की परीक्षा में नकल करते हुए लगातार पकड़े जा रहे हैं। वर्ष 2020 से अब तक पांच परीक्षाओं में कॉलेज के 20 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 20 अक्तूबर 2020 को सबसे ज्यादा 10 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।
- 13 मार्च 2021 को 4 छात्र, 27 फरवरी 2022 को 3 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।

- 01 नवंबर 2022 को 2 छात्र जूतों में नकल छिपाकर लाए थे। सचल दल ने निरीक्षण में पकड़ा था।
- 02 मार्च 2023 को 1 छात्र को स्मार्ट फोन व नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed