फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MBBS copy change case Handwriting of 26 students will be matched in forensic lab

DBRAU Agra: फॉरेंसिक लैब में होगा 26 छात्रों के हस्तलेख का मिलान, एमबीबीएस परीक्षा की भी कॉपी बदली गईं

Fri, 30 Sep 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 07:31 AM IST
सार

टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 26 छात्रों की कॉपियों (उत्तर पुस्तिकाओं) के हस्तलेख बदले हुए मिलने की जांच पुलिस ने सभी बिंदुओं पर शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
MBBS copy change case Handwriting of 26 students will be matched in forensic lab
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदले जाने की आशंका है। इसे लेकर टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 26 छात्रों की कॉपियों (उत्तर पुस्तिकाओं) के हस्तलेख बदले हुए मिलने की जांच पुलिस ने सभी बिंदुओं पर शुरू कर दी है। जिन छात्रों की कॉपियां हैं, उनके हस्तलेख का नमूना लिया जाएगा। पुलिस ने कॉपियों को सीज कर दिया है। हस्तलेख और कॉपियों को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विश्वविद्यालय के ऑटो चालक देवेंद्र और उसके सहयोगी डॉक्टर अतुल को गिरफ्तार किया। डॉ. अतुल दिल्ली में एमडी की तैयारी कर रहा था। एजेंसी के कार्यालय में कॉपियों की जांच में बीएएमएस की 14 कॉपियों में हस्तलेख बदले पाए गए। इस पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में कॉपियां लिखने वाले हाथरस मेडिकल कॉलेज के छात्र और दलाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। अभी छात्र नेता राहुल पाराशर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एमबीबीएस की कॉपियों और छात्रों के हस्तलेख का मिलान फॉरेंसिक लैब में कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में कॉपियों के हस्तलेख बदले हुए मिल चुके हैं।

विज्ञापन

बदली हुई कॉपियां अलग-अलग सत्रों की

अब एमबीबीएस के जिन 26 छात्रों की कॉपियों के हस्तलेख बदले हुए मिले हैं, वह प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के हैं। सत्र भी अलग-अलग हैं। ऐसे में आशंका है कि कॉपियां बदलने का खेल कई साल से चल रहा है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में पुलिस की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - DBRAU Agra: आगरा में एलएलबी परीक्षा का पेपर आउट, छात्रा ने मोबाइल से फोटो खींचकर बाहर भेजा

कौन है सॉल्वर?

पुलिस ने पिछले दिनों बीएएमएस की कॉपियां लिखने वाले सॉल्वर पुनीत को गिरफ्तार किया था। वह हाथरस स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का बीएएमएस छात्र था। वह अपने कुछ साथियों की मदद से कॉपियां लिखता था। अब सवाल उठता है कि एमबीबीएस की कॉपियां कौन लिख रहा है? इसके पीछे भी बड़ा रैकेट हो सकता है। यह भी हो सकता है कि कॉपियां लिखने वाले पूर्व छात्र ही हों। पुलिस इस तरफ भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed