{"_id":"60791a708ebc3e8d1853d7fc","slug":"mba-students-dies-of-electrocuted-after-bus-touches-high-tension-wire-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से बस में दौड़ा करंट, एमबीए के छात्र की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से बस में दौड़ा करंट, एमबीए के छात्र की मौत, दो झुलसे
Fri, 16 Apr 2021 10:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:32 AM IST
सार
पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद एमबीए छात्र अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुआ था, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निजी बस सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगने से बस में सवार एमबीए छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी-भतीजी झुलस गईं। छात्र पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद परिवार के साथ दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मनसुखपुरा निवासी केपी सिंह दिल्ली में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गांव में पंचायत चुनाव के वोट डालने आए थे। गुरुवार रात करीब 10:00 बजे केपी सिंह और उनका 22 वर्षीय बेटा कुलदीप तोमर परिवार के अन्य लोग दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे थे। बस जैसे ही चली, उसमें ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
बस में सवार थीं 40 सवारियां
बस में करीब 40 सवारियां थीं। करंट दौड़ते ही बस में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तेजी से बस को आगे बढ़ा दिया, लेकिन तब तक करंट लगने से कुलदीप तोमर की मौत हो गई। हादसे में कुलदीप की भाभी मोहिनी (28 वर्ष) और भतीजी जीविका (2 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गईं। इन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा पिनाहट मार्ग पर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में विद्युत लाइन जर्जर हालत में है, जो सड़क से करीब 12 फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं हादसे में छात्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में विद्युत लाइन जर्जर हालत में है, जो सड़क से करीब 12 फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं हादसे में छात्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।