फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mazdoor

1654 प्रवासी मजदूर और उनके परिजन भेजे गए बिहार

Mon, 15 Jun 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
mazdoor
15एमएनपी-36-रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिहार से आकर जिले में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का कार्य जारी है। सोमवार को जिले से स्पेशल ट्रेन में 1654 प्रवासी लोगों को बिहार के गया के लिए भेजा गया। प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए जिला प्रशासन के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों को सोमवार की सुबह से ही पहुुंचना शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने भट्ठा और अन्य स्थानों पर रहने वाले मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा की थी। शहर के मुख्य बाजरों को जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बंद रखे गए। बाईपास से होकर ही इन मजदूरों को रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। ट्रैक्टर, डीसीएम आदि वाहनों से मजदूर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। चार बजे जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची उन्हें ट्रेन में लाइन में लगाकर बैठाया गया। देर रात आठ बजे ट्रेन मैनपुरी से बिहार के गया के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए स्वयं जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का नहीं हो सका पालन
प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से उनके घर भेजने के लिए जो व्यवस्था की गई थी उसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका। बिहार जाने वाले मजदूर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में भरकर लगा गए। इस दौरान सोशल दूरी तार-तार होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को भी उठानी पड़ी दिक्कत
प्रवासी मजदूर और उनके परिजनों को ट्रेन से भेजने के लिए रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से ही कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में लगे देखा गया। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन को दिन में कई बार सैनिटाइज कराया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने वितरित कराया भोजन
ज िलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में अधिकांश श्रमिक बिहार के गया जनपद के हैं। ट्रेन की सफल रवानगी, विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तर पर राजस्व, विकास, चिकित्सा विभाग के कई अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, यात्रियों को जिला प्रशासन, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के सहयोग से भोजन, पानी की व्यवस्था की गई। रेलवे स्टेशन भोजन के पैकेट, पीने के पानी की बोलत नि: शुल्क प्रदान की। रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के सामान को सैनिटाइज किया गया।

रेलवे स्टेशन पर सीडीओ नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बीराम, उप जलिाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार राय, ईंट भट्टा एशोसिएसन के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed