{"_id":"611fe6c08ebc3e79a37ee4be","slug":"mayor-naveen-jain-name-is-not-on-the-invitation-letter-of-inauguration-sursadan-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सूरसदन प्रेक्षागृह के नए स्वरूप का लोकार्पण आज, आमंत्रण पत्र में मेयर का नाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सूरसदन प्रेक्षागृह के नए स्वरूप का लोकार्पण आज, आमंत्रण पत्र में मेयर का नाम नहीं
Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
सार
कार्ड में जानकारी दी गई है कि सूरसदन प्रेक्षागृह का लोकार्पण कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के हाथों होगा।
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण शनिवार को सूरसदन प्रेक्षागृह के नए स्वरूप का लोकार्पण कराने जा रहा है। इसके लिए एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं। इसमें प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन का नाम तक दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
कार्ड में जानकारी दी गई है कि प्रेक्षागृह का लोकार्पण कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के हाथों होगा। कार्ड में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आमंत्रण पत्र में मेयर नवीन जैन का नाम नहीं होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। शहर के गणमान्य लोगों का कहना है कि आमंत्रण पत्र में प्रथम नागरिक और अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम भी शामिल होने चाहिए।
विज्ञापन