फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mayor naveen jain launches campaign for pollution free agra

आगरा में प्रदूषण के खिलाफ 'युद्ध': मेयर ने मौन व्रत रखकर शुरू किया शुद्ध आबोहवा के लिए अभियान

Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

  • संजय प्लेस पर कार्यक्रम में दोनों राज्यमंत्री, सांसद केसाथ सामाजिक, औद्योगिक संगठन हुए शािमल
  • ‘प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, आओ करें आबोहवा शुद्ध’ अभियान 24 अप्रैल तक चलेगा 

विज्ञापन
mayor naveen jain launches campaign for pollution free agra
मौन व्रत पर बैठे मेयर नवीन जैन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ‘प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, आओ करें आबोहवा शुद्ध’ के नारे के साथ मेयर नवीन जैन ने शुक्रवार को प्रदूषण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। 24 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के पहले दिन मेयर ने चार घंटे का मौन व्रत रखकर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उन्होंने मौन व्रत रखा। शहीद स्मारक के सामने पार्क में ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण किया। मेयर ने मौन व्रत में शामिल हुए सभी लोगों को प्रदूषण नहीं करने और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने अप्रैल, मई और जून में हर व्यक्ति से दो बाल्टी पानी का दान मांगा, जिसे वह अपने घर के सामने लगे पौधे को अर्पित करें।
विज्ञापन


ये रहे शामिल
कार्यक्रम में सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, आरएसएस के हरीशंकर शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रमोद चौहान, रजनीश त्यागी, भाजपा के पार्षद शरद चौहान, संजय राय, प्रदीप अग्रवाल, राकेश जैन, मोहन सिंह लोधी, पूर्व विधायक और संगठन के नेता इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह ऐसे चलेगा अभियान
- 12 अप्रैल तक हर चौराहे पर लाल बत्ती पर इंजन ऑफ करने के लिए अपील की जाएगी
- पानी, सीवर लाइन के लिए खोदाई वाली जगहों पर नगर निगम पानी का छिड़काव कराएगा
- 100 वार्डों में कचरा न जलाने, पौधों की धुलाई के लिए पार्षदों की ओर से सहयोग मांगा जाएगा

प्रदूषण के खिलाफ इसलिए पड़ी अभियान की जरूरत
- प्रदेश और देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है आगरा।
- 78 किमी लंबाई की सड़कें सीवर के लिए खोदी जा चुकीं हैं।
- 38 किमी लंबी सड़कें, गलियां पानी की लाइन के लिए खोदीं गईं हैं।
- फतेहाबाद रोड, कमला नगर, पश्चिमपुरी, अवधपुरी में खोदाई चल रही है।
- शहर के 05 लाख लोग धूल के कारण परेशान। 
- शहर की हवा में पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा ज्यादा। 

मास्क लगाए लेकिन दो गज की दूरी का पालन नहीं
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मौन व्रत कार्यक्रम में मास्क अनिवार्य किया गया था। अधिकांश लोगों ने मास्क लगाया, लेकिन दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। मेयर के साथ मौन व्रत में बैठे लोगों के बीच भी दो गज की दूरी नजर नहीं आई। दोपहर बाद एनजीओ की महिलाएं आईं, जिन्होंने मास्क नहीं लगाए। मेयर कैंप कार्यालय के कर्मचारियों ने ऐसे लोगों को मास्क बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed