{"_id":"62976917ace40202b34d68ec","slug":"maximum-temperature-reached-44-degrees-on-the-first-day-of-june-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: ताजनगरी में जून का पहला दिन दहका, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: ताजनगरी में जून का पहला दिन दहका, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं
Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
सार
ताजनगरी में जून के पहले दिन ही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। आर्द्रता 55 फीसदी तक रही। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आज भी तापमान में कमी के आसार नहीं है।
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी में अप्रैल और मई के बाद जून का पहला ही दिन दहका। आगाज के साथ ही जून के पहले दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुधवार को आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना रहा। मंगलवार के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस तापमान उछला। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं। गुरुवार को सुबह से ही उमस परेशान करने लगी।
विज्ञापन
ताजनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप चुभती महसूस होने लगी। दोपहर 12 बजे आसमान से अंगारे बरसने लगे, जो शाम तक परेशान करते रहे। लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में लोगों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
45 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी के शहरों का हाल
शहर - तापमानबांदा - 44.8 डिग्री
झांसी - 44.5 डिग्री
आगरा - 44.2 डिग्री
प्रयागराज - 44.2 डिग्री
सुल्तानपुर - 43.2डिग्री