फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maximum temperature reached 44 degrees on the first day of June in Agra

Agra Weather: ताजनगरी में जून का पहला दिन दहका, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं

Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
सार

ताजनगरी में जून के पहले दिन ही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। आर्द्रता 55 फीसदी तक रही। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आज भी तापमान में कमी के आसार नहीं है। 

विज्ञापन
maximum temperature reached 44 degrees on the first day of June in Agra
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में अप्रैल और मई के बाद जून का पहला ही दिन दहका। आगाज के साथ ही जून के पहले दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुधवार को आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना रहा। मंगलवार के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस तापमान उछला। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं। गुरुवार को सुबह से ही उमस परेशान करने लगी।  

विज्ञापन


ताजनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप चुभती महसूस होने लगी। दोपहर 12 बजे आसमान से अंगारे बरसने लगे, जो शाम तक परेशान करते रहे। लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में लोगों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन

45 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के शहरों का हाल 

शहर    - तापमान
बांदा    - 44.8 डिग्री
झांसी   -  44.5 डिग्री
आगरा   -  44.2 डिग्री
प्रयागराज -   44.2 डिग्री
सुल्तानपुर  -  43.2डिग्री

बीते साल एक जून को ऐसा था मौसम

पिछले साल एक जून को तापमान 43.4 डिग्री था। हालांकि इस साल से यह थोड़ा सा कम था, पर प्रदेश का सबसे गर्म शहर तब आगरा ही था। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान आगरा से कम दर्ज किया गया था। बीते साल एक जून को न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed