फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Max trampled a couple riding a bike driver took away wife who ran to catch him again found injured

Etah: बाइक सवार दंपती को मैक्स ने रौंदा, पकड़ने के लिए दौड़ी पत्नी को उठा ले गया ड्राइवर; फिर ऐसे हाल में मिली

Mon, 03 Jun 2024 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 12:53 PM IST
सार

सड़क हादसे में पति की मौत के बाद आरोपी चालक को पकड़ने दौड़ी महिला के साथ ऐसा होगा, उसने सोचा भी नहीं था। आरोपी चालक महिला को ही अपनी गाड़ी में उठाकर ले गया। बाद में वो एक सूनसान स्थान पर घायल पड़ी मिली। 
 

विज्ञापन
Max trampled a couple riding a bike driver took away wife who ran to catch him again found injured
पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद परिवार और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी ने मैक्स का पीछा किया तो चालक उसे उठाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद महिला जीटी रोड पर एजेंसी के पीछे महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


 

ये मामला थाना कोतवाली बागवाला के जीसुखपुर का है। बताया गया है कि नगला हिमाचल थाना गंगीरी जिला अलीगढ़  के रहने वाले कमल सिंह अपनी ससुराल पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। रात में जीसुखपुर के पास एक मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह की मौत हो गई। पत्नी आरोपी मैक्स चालक को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। आरोपी चालक गाड़ी में महिला को उठा ले गया। इसके बाद वो जीटी रोड पर एजेंसी के पीछे पड़ी मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी महिला ने परिवार के लोगों को दी। उधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने बताया कि आरोपी चालक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed