किरावली। विधायक चौधरी बाबूलाल ने रविवार को यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता के साथ किरावली के मौनी बाबा मंदिर स्थल का निरीक्षण कर जमीन की पैमाइश कराई। इस दाैरान विधायक ने 1.25 करोड़ की लागत से मौनी बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की।
अवर अभियंता मनोज कुमार ने जानकारी दी कि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य मुख्यमंत्री की एकमुश्त योजना के तहत कराया जाएगा। मंदिर परिसर में एक भव्य हॉल का निर्माण तथा पर्यटकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आधुनिक एवं सुलभ शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य नवंबर 2026 से शुरू होकर अगले 6 से 9 महीनों में करा दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी, महंत दयालदास, पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह इंदौलिया, फाैरन सिंह इंदौलिया, घूरेलाल आर्य, गजाधर सिंह, राजवीर सिंह इंदौलिया, भूपेन्द्र सिंह इंदौलिया, सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।