{"_id":"5d5bd6ed8ebc3e89df75b97f","slug":"matki-fod-krishna-leela-will-held-in-mathura-on-janmashtami-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी मटकी फोड़ लीला, गूंजेगा गोविंदा आला रे, अनूप जलोटा गाएंगे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी मटकी फोड़ लीला, गूंजेगा गोविंदा आला रे, अनूप जलोटा गाएंगे भजन
Wed, 21 Aug 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भजन गायक अनूप जलोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार गोविंदा आला रे के स्वर गूंजेंगे। गोविंदाओं की टोली मुंबई से मटकी फोड़ लीला के लिए मथुरा आ रही है। 23 अगस्त को मटकी फोड़ लीला का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान तिराहे पर होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई बड़े आयोजन की तैयारी है। इसमें प्रमुख रूप से मटकी फोड़ लीला भी शामिल है। इस आयोजन में प्रदर्शन के लिए गोविंदाओं की टीम मुंबई से मथुरा आ रही है, जो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 अगस्त को अपना प्रदर्शन करेगी।
जन्मस्थान तिराहे पर होने वाले इस आयोजन में गोविंदा आला रे के स्वर श्रद्धालुओं को सुनाई देंगे। ऊंचाई पर लटकी फोड़ते गोविंदाओं का प्रदर्शन श्रद्धालुओं को यहां आनंदित करेगी। इसके अलावा रामलीला मैदान में 23 अगस्त को प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रशासन की सख्ती से हताश होने लगे सेवाभावी
भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर उनके जन्म के दर्शन के लिए लाखों भक्तों के आने का दौर शुरू हो गया है। इसमें अधिकांश भक्त ऐसे हैं, जो विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों की टोलियों में ठहरते हुए अपना भोजन खुद ही बनाते हैं। इन भक्तों की सेवा के लिए ब्रजवासी भी हमेशा तत्पर रहते हैं।
भंडारों का यह दौर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर नंदोत्सव तक चलता है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के आगमन के चलते प्रशासन ने अनुमति पर बंदिश लगाना शुरू कर दिया है। अब तक किसी भी स्तर पर अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर परेशान सेवाभावी लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजना शुरू कर दिया है।
कैद में रहेंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े इलाकों में रहने वाले लोग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार सुरक्षा पहरा और कड़ा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री का आगमन को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। इसे लेकर आसपास रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें अभी से खिंचने लगी हैं। खासकर रेड जोन इलाके को प्रत्येक साल सुरक्षा व्यवस्था के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ता है।