फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Young man arrested for threatens Facebook post over tablighi jamaat issue

तब्लीगी जमात प्रकरण में कार्रवाई से नाराज युवक ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura Young man arrested for threatens Facebook post over tablighi jamaat issue
arrested - फोटो : PTI
तब्लीगी जमात में शामिल मौलाना और आयोजन करने वालों पर कार्रवाई से नाराज मथुरा के एक युवक ने तबाही की धमकी देते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। शिकायत मिलने पर फरह थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


फरह क्षेत्र में स्थित ओल की मस्जिद से पुलिस ने हाल ही में 30 जमातियों को पकड़ा है, जो दिल्ली से लौटकर आए हैं। सभी 30 जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


इसी बीच ओल गांव निवासी हैदर अली अब्बास (18 वर्ष) पुत्र इब्राहिम सक्का ने जमात में शामिल मौलानाओं और मरकज के प्रमुख पर हो रही कार्रवाई को लेकर फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्थानीय पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। ओल चौकी प्रभारी संदीप अधाना ने बताया कि गांव निवासी सुजान सिंह ने हैदर अली अब्बास के खिलाफ धारा 295, 505 और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। 

शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। फेसबुक पोस्ट में युवक हाथ में पिस्टल लिए खड़ा है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed