फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Woman caught cheating in the name of getting loan

मथुरा: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला पकड़ी

Thu, 01 Jul 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman caught cheating in the name of getting loan
कोसीकलां (मथुरा)। नदंगाव रोड पर एक गेस्ट हाउस में एक महिला एवं युवक ने दर्जनों महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये लेकर भागने वाली महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी युवक रुपये लेकर भाग गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को नंदगाव रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर एक महिला एवं उसका साथी युवक काफी दिनों से रह रहे थे। दोनों ने दर्जनों महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर प्रति महिला 1500 रुपये ले लिए। बताते हैं कि युवक रुपयों को लेकर फरार हो गया, देर शाम जब महिला गेस्ट हाउस से जाने लगी तो किसी ने इसकी सूचना महिलाओं को दे दी। महिलाओं ने उसे पकड़ एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने अपने अपहरण कर बंधक बनाने की सूचना पुलिस को दे दी। लखनऊ से लेकर मुख्यालय तक पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को थाना ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कमला नगर और उसका साथी युवक मथुरा का रहने वाला है। पुलिस ने महिला का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed