फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura-Vrindavan rail bus will run again from 18th November in Mathura

फिर चलेगी मथुरा-वृंदावन रेल बस: 18 नवंबर से शुरू होगा संचालन, किराया हुआ दोगुना

Tue, 16 Nov 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन के लोग और यहां आने वाले श्रद्धालु रेल बस का सफर कर सकेंगे। रेलवे मथुरा-वृंदावन रेल बस का फिर से संचालन करने जा रहा था। हालांकि इस बार किराया बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Mathura-Vrindavan rail bus will run again from 18th November in Mathura
रेल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन पर फिर से रेल बस चलेगी। यह रेल बस कई वर्षों से बंद थी। इस बार रेल बस का किराया बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। रेल बस के चलने से सीधे वृंदावन पहुंचने वालों के लिए आसानी होगी। रेल बस का संचालन 18 नवंबर से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

 
रेल बस विगत कई वर्षों से खराब पड़ी थी। रेलवे अधिकारी नई रेल बस लाने की बात कर रहे थे। लेकिन पिछले दिनों रेल महाप्रबंधक के दौरे के समय इस मुद्दे को प्रमुखता से उनके समक्ष उठाया। इसके बाद रेलवे ने पुरानी रेल बस को ही ठीक कराकर 18 नवंबर से चालू कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इस बार किराया बढ़ाया गया
इस रेल बस का किराया 30 रुपये होगा। यह रेल बस सुबह 8.55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए चलेगी और 9 बजकर 30 मिनट पर वृंदावन पहुंच जाएगी। इस दौरान वह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन के लिए रेल बस को दूसरा चक्कर शाम 3 बजकर 20 मिनट पर मथुरा जंक्शन से शुरू होगा। यह 3 बजकर 55 मिनट पर वृंदावन पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया गया है जिसका किराया 30 रुपये होगा।

बीस रुपये में वृंदावन जा रहा है टेंपो
टेंपो का मथुरा से वृंदावन का किराया 20 रुपये है। रेल बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। किराया बढ़ने से वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है। जानकारी रहे पहले रेल बस का किराया 15 रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed