फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Union Minister Niranjan Jyoti and State President Swatantradev visited Bihariji

मथुरा: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने किए बिहारीजी के दर्शन

Thu, 01 Jul 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Union Minister Niranjan Jyoti and State President Swatantradev visited Bihariji
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना भी की। दर्शन उपरांत कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

वृंदावन बिहारीजी के दर्शन को आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने कोविड की वर्तमान स्थिति से बचने के लिए लोगों को टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। धर्मांतरण के सवाल पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि धर्मांतरण पहले से होता आ रहा है, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस पर अंकुश लगाने का काम किया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। सुबह धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के दौरान पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, योगेश चौधरी, देवप्रकाश गौतम, सुनील कुमार निषाद, गोपाल शर्मा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed