{"_id":"5aafbbad4f1c1bc1758b64f3","slug":"mathura-two-exam-paper-arrived-late-at-the-exam-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर देर से पहुंचा पेपर, छात्रों ने किया हंगामा, दो विषय की थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर देर से पहुंचा पेपर, छात्रों ने किया हंगामा, दो विषय की थी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला (मथुरा)
Updated Mon, 19 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
नाराज छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अागरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। सोमवार को देहात के कई परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे देरी से पेपर पहुंचा। इस पर छात्रों ने हंगामा किया। कई जगह अतिरिक्त समय देकर छात्रों को समझाया गया।
सोमवार को प्रथम पाली में सुबह सात बजे से बीएससी अंतिम वर्ष का गणित और जीव विज्ञान का पेपर था। नोडल सेंटरों पर पेपरों को लेकर गाड़ी सुबह पहुंची। ऐसे में केंद्रों पर अफरातफरी मच गई।
ग्रामीण अंचल के परीक्षा केंद्रों पर पेपर आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच पहुंचा। कई जगह गाड़ी फंस गई तो मेल से पेपर भेजा गया जिसकी फोटो स्टेट कराई गई।

राया के डीसीएस डिग्री कालेज में प्रात: आठ बजे पेपर बांटा गया और दस बजे कापियां जमा करा ली गईं। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर दिया।
छात्र सत्येंद्र कुमार, कृष्ण, मनोज, आदर्श, विष्णु आदि ने बताया कि इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर करेंगे। प्राचार्य डॉ. हितेंद्र कुमार ने पेपर लेट आने से इंकार किया है।
बाजना के एपीएस डिग्री कालेज में मेल पर पेपर पहुंचा। आनन फानन में उसकी फोटो स्टेट कराकर वितरित की गई। कालेज प्रबंधन छात्रों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया तब कहीं जाकर छात्र शांत हुए।
केंद्र व्यवस्थापक ऋषि कुमार ने बताया पेपर लेट आया था इसके कारण छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया। इसके अलावा बलदेव, राया, मांट, नौहझील, बाजना के कई परीक्षा केंद्रों पर पेपर लेट पहुंचा। इसके चलते अफरातफरी मची रही।