{"_id":"60be193d8ebc3eb4e645121d","slug":"mathura-tractor-trolley-hit-woman-injured-kosi-news-agr4948081145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। भगवती रोड पर तेजगति में आते ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आक्रोशित भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
सोमवार को दोपहर 12 बजे भगवती रोड होली गेट स्कूल के समीप वाल्मीकि बस्ती के समीप वहीं रहने वाली एक महिला संतोष खड़ी थी, तभी सामने से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने महिला को रौंद दिया। महिला को घायल देख वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। सिटी इंचार्ज मनिंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गली-मोहल्ले से निकलते हैं भारी वाहन
गली-मोहल्ले से भारी वाहनों के निकलने से हर समय दुर्घटना होने का भय बना रहता है। पूर्व सभासद जितेंद्र अग्रवाल का का कहना है कि कई बार अधिकारियों से भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए कहने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।