{"_id":"5d7ce8a98ebc3e93bc1994e6","slug":"mathura-social-worker-complaint-theft-to-the-rashtrapati-bhavan-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन तक पहुंची समाजसेवी के घर हुई चोरी की गूंज, यूपी सरकार से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन तक पहुंची समाजसेवी के घर हुई चोरी की गूंज, यूपी सरकार से मांगी जानकारी
Sun, 15 Sep 2019 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
मथुरा के एक समाजसेवी के घर में हुई चोरी का खुलासा न होने पर इसकी शिकायत राष्ट्रपति तक पहुंच गई। पीड़ित के द्वारा की गई शिकायत के बाद राष्ट्रपति सचिवालय से मुख्यमंत्री के उप सचिव सुनील कुमार चौधरी से इस संबंध में जानकारी मांगी गई।
जिस पर उप सचिव ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि समाजसेवी द्वारा उनके घर पर हुई चोरी के खुलासे की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिया गया है कि मामले में यथोचित कार्रवाई की जाए। इसकी सूचना पीड़ित को भी दी जाए।
19 मार्च 2019 को होलीगेट के चूना कंकड़ गली स्थित समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल के घर में चोरी हुई थी। इस मामले में रिपोर्ट भी हुई थी लेकिन पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। समाजसेवी न्यायालय भी गए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में हाईकोर्ट ने एसएसपी मथुरा को पांच सप्ताह का समय दिया था जो कि समाप्त हो गया। अब सुनवाई 25 सिंतबर को होनी है। बता दें कि एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी सहित मामले की जानकारी के लिए सात लोगों की टीम बनाई थी।