{"_id":"60aa56438ebc3efbc93bde74","slug":"mathura-sepoys-of-bankebihari-temple-beaten-soldiers-caught-one-vrindavan-news-agr4929087185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने पीटा सिपाही, एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने पीटा सिपाही, एक पकड़ा
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी पर रखे कपड़े लेने के बाद लौट रहे सिपाही के साथ परिक्रमा मार्ग में मारपीट की गई। सिपाही की तहरीर पर बांकेबिहारी मंदिर के पांच सेवायतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया है।
रविवार को थाना रिफाइनरी में तैनात सिपाही होराम सिंह के साथ बिहारीजी चौकी पर रखे बक्से से कपड़े निकालने के बाद लौटते वक्त परिक्रमा मार्ग में नामजदों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की थी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इन नामजदों में से राजेश उर्फ राकेश निवासी पत्थरपुरा तांगा स्टैंड को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि सिपाही से मारपीट में नैन गोस्वामी निवासी बिहारीजी मंदिर गेट 2 के सामने, राजेश उर्फ राकेश निवासी पत्थरपुरा तांगा स्टैंड, मोंटू उर्फ शोभित गोस्वामी निवासी पुरोहित पाड़ा बिहारीपुरा, खोनी गोस्वामी निवासी पुरोहित पाड़ा बिहारीपुरा और गजेंद्र को नामजद किया गया था। इनमें से एक पकड़ लिया है। जल्द ही चारों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह सभी बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हैं।