{"_id":"591dc09d4f1c1bd520f24134","slug":"mathura-saraf-hatyakand-will-make-the-politics-of-up-hot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सियासत में ‘आग’ लगाएगा मथुरा का सराफ हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सियासत में ‘आग’ लगाएगा मथुरा का सराफ हत्याकांड
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाने का फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के दो सराफा कारोबारियों की हत्या के मुद्दे पर पार्टियां भाजपा को घेरने में जुट गई हैं। कांग्रेस, सपा, रालोद और बसपा ने इस प्रकरण को हर शहर और गांव तक ले जाने का फैसला किया है। सभी पार्टियों के नेता अपने दिग्गजों को मथुरा बुला रहे हैं। कई पार्टियों ने तो प्रदेश भर में व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाने का फैसला किया है।
15 मई को होलीगेट की कोयला वाली गली में दो सराफ मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या कर 4 करोड़ का सोना लूट लेने की घटना विधानसभा में गूंज चुकी है। अब सभी पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर व्यापारियों के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। सभी में खुद को व्यापारियों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने की होड़ सी मच गई है।
सोशल मीडिया पर भी यही मुद्दा छाया हुआ है। भाजपा सरकार पर जोरदार हमला हो रहा है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मथुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसी ज्ञापन देंगे। पब्लिक को बताया जाएगा कि किस तरह से प्रदेशभर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
वहीं समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष हुलास राय सिंघल ने कहा कि इस समय व्यापारी खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापार सभा हर जिले में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेगी और व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग करेगी। प्रदेशभर में व्यापार सभा सम्मेलन करेगी। बसपा नेता मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह नहीं गई है। किसी भी जिले में देख लीजिए व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। बसपा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेगी।

जनता के बीच जाने से बच रहे सांसद, मंत्री और विधायक
bjp logo
भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक पब्लिक के बीच जाने से बच रहे हैं। मथुरा के जनप्रतिनिधियों की शहर से दूरी बड़ा सवाल बन रही है। सांसद हेमामालिनी के न आने को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है। हर रोज आवाज उठ रही है। दबी जुबान से खुद भाजपा नेता कहने लगे हैं कि वो तो मथुरा के किसी नेता का फोन तक नहीं उठाती हैं। हर छोटे-छोटे मुद्दे पर ट्वीट करने वाली सांसद ने दो व्यापारियों की हत्या पर ट्वीट करके दुख तक प्रकट नहीं किया है। गुरुवार को उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फोटो जरूर अपडेट किया था। लोगों का कहना है कि बीते दिन कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा आए थे लेकिन वो भी व्यापारियों के बीच नहीं पहुंचे। जबकि व्यापारी चाहते थे कि कैबिनेट मंत्री आएं और उनकी बात सुनें।