फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Saints and BJP angry over the sale of liquor, eggs and meat in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में शराब, अंडा व मांस की बिक्री पर संत और भाजपाई नाराज

Sat, 04 Sep 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Saints and BJP angry over the sale of liquor, eggs and meat in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में शराब, अंडा और मांस की बिक्री को लेकर संतों, हिंदूवादी संगठनों के साथ सत्ताधारीदल भाजपा ने नाराजगी जताई है। संतों ने मुख्यमंत्री से वृंदावन पुलिस की मिलीभगत की जांच कराने की मांग की है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर वृंदावन में शराब, अंडा मांस की बिक्री की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कार्ष्णि संत नागेद्र दत्त महाराज ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रज क्षेत्र में शराब, अंडा और मांस की बिक्री को प्रतिबंधित करने की बात कह गए, इधर, वृंदावन पुलिस की नाक के नीचे यह सब बिक रहा है। पुलिस इन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर इन्हें संरक्षण दे रही है। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि पुलिस को तुरंत इस अवैध धंधों को बंद कराना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि वृंदावन थाना क्षेत्र में शराब, अंडा और मांस की बिक्री की सूचना मिल रही है। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर वृंदावन पुलिस की मिलीभगत से शराब, अंडा और मांस की बिक्री की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed