फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura's cremation grounds will be beautified Rs 49.46 lakh will be spent

Mathura: मथुरा के श्मशान घाटों का होगा सौंदर्यीकरण, 49.46 लाख होंगे खर्च

Sat, 09 Mar 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

नगरपालिका प्रशासन ने श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इन कार्यों की देखभाल के लिए 15 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Mathura's cremation grounds will be beautified Rs 49.46 lakh will be spent
श्मशान घाट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां नगर पालिका परिषद प्रशासन दोनों श्मशान घाटों को नया लुक देने के लिए करीब 49.46 लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें शवों के अंतिम संस्कार के लिए न सिर्फ टिनशेड युक्त शवदाह गृह बनाया जाएगा। बल्कि शव लेकर आने वाले लोगों के बैठने आदि की भी व्यवस्था होगी। साथ ही चहारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। विकास कार्यों की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शालीमार रोड पर श्मशान स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने शिव पूजा कर सभी को भभूती लगाई। देवी सिंह ठाकुर एवं ब्रजभूषण अग्रवाल ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार तत्पर है। आवागमन, जलनिकासी, पेयजल आदि सुविधाओं में सुधार तय करने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन शवों के अंतिम संस्कार में होने वाली कठिनाइयां दूर होंगी। शालीमार रोड स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की लंबे समय से मांग चल रही थी। यहां शव यात्राओं ले जाने में दिक्कतें होती थीं। शवदाह गृह भी जर्जर हो गए हैं। जिस कारण बरसात के दिनों में शवों के अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि शालीमार रोड पर श्मशान स्थल पर चहारदीवारी बनवाने, शवदाह गृहों, अस्थियां रखने, टिनशेड, फर्श आदि पर करीब 37.46 लाख व पटपड़ कुंड श्मशान स्थल पर टिनशेड के निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, मुकेश एडवोकेट, सतीश शर्मा, लोकेश सिरथरिया, टिंकुर अग्रवाल, बच्चू सिंह, धर्मेंद्र सैनी, विनय उपाध्याय, दीपक चौधरी, अनिल भातू, रोहताश माहौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed