{"_id":"5abf8f3a4f1c1bd6618b4a7f","slug":"mathura-road-accident-on-ymuna-expressway-two-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, युवक-युवती की मौत दो घायल, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, युवक-युवती की मौत दो घायल, ऐसे हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 31 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 107 (वृंदावन कट) पर शुक्रवार देर रात बस को ओवरटेक कर रही एक कार पलटने से युवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गईं।
कार सवार दिल्ली से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। जमुनापार पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी मीना राठी पत्नी राजेश राठी अपनी दो बेटियों रुचि राठी (18) और यतिका (23) के साथ कार से शुक्रवार की रात आठ बजे आगरा घूमने के लिए निकली थीं।

मूमृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कार मीना के परिवार का सदस्य दिल्ली की गीता कालोनी निवासी अमित सिंह उर्फ कुंवर प्रताप (31) पुत्र चरन सिंह चला रहा था। रात करीब 11:45 बजे कार एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास पहुंची थी तो आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में मौके पर अमित और रुचि की मौत हो गई। जबकि रुचि की मां मीना और बहन यतिका घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को सीधा करके घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक और युवती की मौत होने से दोनों घरों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी।