फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Road Accident Car collides with bus on expressway in Mathura, five youth burnt alive in fire

UP: कार से उठती चीत्कार... पल भर में खामोश, आग की लपटों में घिरे युवकों को बचा न पाए राहगीर; वीभत्स था दृश्य

Tue, 13 Feb 2024 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

मथुरा के मांट इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह तड़के माइल स्टोन-117 पर बस और एक कार में टक्कर लगने के बाद आग लग गई। आनन-फानन यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। कार सवार पांच युवक जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन
Mathura Road Accident Car collides with bus on expressway in Mathura, five youth burnt alive in fire
Mathura Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आग की भीषण लपटों से घिरी कार, बचाव के लिए उठती चीत्कार...। यह दृश्य देख एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीर सहम गए। सभी बेबस थे, चाहकर भी कोई कार में फंसे युवकों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। कुछ ही पल में कार से आ रहीं बचाव के लिए चीखें शांत हो गईं। 
विज्ञापन


दमकल वाहन के आने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद लोग नजदीक पहुंचे तो अंदर कोयला बन चुके पांच युवकों के शव देखकर स्तब्ध रह गए। यह भी नहीं पता चल पा रहा था कि जलने वालों में कौन महिला और कौन पुरुष है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बस के फ्यूल टैंक में जा घुसी। डीजल टैंक फटा और कार के अगले हिस्से ने एकाएक आग पकड़ ली। इसके बाद डीजल सड़क पर फैला और बस के टायरों ने आग पकड़ ली। बस में 35 से 40 सवारियां थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार युवकों की चीत्कार सुनकर स्लीपर बस में सो रहीं सवारियां आनन-फानन में उठीं और खिड़की-दरवाजों के रास्ते सड़क पर कूदे। कार में लगी आग देखकर शोर मचाया, लेकिन कोई भी भीषण लपटों से घिरी कार में फंसे युवकों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

7.45 बजे हादसा, 8.12 बजे फायर ब्रिगेड को मिली सूचना
सीएफओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस यात्रियों से हुई वार्ता के अनुसार बस और कार के बीच हादसा 7.45 बजे करीब हुआ। मांट कार्यालय में 8.12 बजे आग की सूचना दी गई। यहां से घटनास्थल की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। 8.40 बजे यानी 28 मिनट में 22 किलोमीटर की दूरी तय करके दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी का भी एक टैंकर आ गया। करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

कैसे हुआ हादसा, चालक के पकड़े जाने के बाद खुलेगा राज
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हादसे के कारण को लेकर अभी तक कोई भी स्पष्ट राय नहीं बन सकी है। बस चालक फरार है। उसे पकड़कर पूछताछ की जाएगी, तभी हादसे का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल पर बस की कुछ सवारियों से वार्ता हुई, उनमें से एक यात्री सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही बस को एक ढाबे पर रोका गया था। वहां चाय-नाश्ता करने के बाद आगे बढ़े तो परिचालक ने बस में खराबी की बात कही।

इसको चालक ने अनसुना किया। मगर, बाद में चालक ने खुद भी समस्या महसूस की। इसके बाद बस को वापस मोड़ने लगे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं, अन्य यात्रियों ने बताया कि बस का टायर फटा था, जिसके कारण से बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराते हुए तिरछी हो गई। अन्य यात्रियों का कहना था कि बस चालक को झपकी आई थी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर तिरछी हो गई।

बस में सवार था बांग्लादेशी पर्यटक
बस में एक यात्री राहत निवासी बांग्लादेश भी सवार था। उसने बताया कि वह भारत घूमने के लिए आया। बिहार से दिल्ली जा रहा था। लौटते समय आगरा स्थित ताजमहल देखने का प्लान बनाया था। तेज धमाके पर उन्होंने बस की खिड़की से बाहर देखा तो बस में कार घुसी हुई थी उसमें आग लगी थी। शोर मचाते हुए वह बाहर भागा। कार में लगी आग चंद मिनटों में बस में फैल गई। उसका सामान, पैसे भी जल गए।

सामान छोड़ अपनी जान बचाई
बस में सवार यात्रियों ने जान बचाने को दौड़ लगाई। अधिकांश को बस में से सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। प्रशासन-पुलिस ने अनुमान लगाया है कि इस हादसे में लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हुआ है।

सीएम योगी ने जताया दुख, त्रिस्तरीय कमेटी करेगी जांच
हादसे की जानकारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अधिकारियों को फोन किया। हादसे की जानकारी ली गई। मृतकों के प्रति शोक जाहिर किया। इधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय कमेटी, जिसमें पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के राजपत्रित अधिकारी शामिल रहेंगे, हादसे की जांच करेगी। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण अपने स्तर से समानांतर जांच करेगा। जांच का उद्देश्य हादसे का कारण जानना और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने से रोकना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed