{"_id":"5defe0a08ebc3e87ba643d29","slug":"mathura-resident-army-subedar-killed-by-train-in-faizabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: फैजाबाद में ट्रेन से कटकर मथुरा निवासी सेना के सूबेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: फैजाबाद में ट्रेन से कटकर मथुरा निवासी सेना के सूबेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 11 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सूबेदार जसवंत सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह मथुरा निवासी सेना के सूबेदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद से सूबेदार के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूबेदार की पत्नी को घटना की जानकारी नहीं दी है। पत्नी ने दो महीने पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
थाना रिफाइनरी के गांव भुड़रसू निवासी जसवंत (35 वर्ष) पुत्र मुंशीलाल नौ राजपूत रायफल्स लखनऊ में सूबेदार पद पर तैनात थे। थाना हाइवे के कर्मयोगी नगर में जसवंत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग गांव भुड़रसू में रहते हैं।
पत्नी के गर्भवती होने के कारण दो महीने पहले जसवंत अपने घर आए थे। यहां पत्नी ने जुड़वा बच्चों (बेटा-बेटी) को जन्म दिया। जसवंत के छोटे भाई भीम ठाकुर ने बताया कि 10 दिन पहले जसवंत यहां से ड्यूटी पर वापस चला गया।

Trending Videos
सेना के अफसर को छोड़ने गए थे जसवंत
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से फोन पर उसे भाई के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली। परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार सुबह शव मथुरा पहुंचेगा। परिजनों ने जसवंत की मौत की जानकारी पत्नी को नहीं दी है।
मृतक के छोटे भाई भीम ठाकुर ने बताया कि जसवंत सेना के किसी अधिकारी को छोड़ने के लिए लखनऊ से फैजाबाद रेलवे स्टेशन गया था, जहां सुबह करीब 10 बजे ट्रेन से हादसा हो गया।
मृतक के छोटे भाई भीम ठाकुर ने बताया कि जसवंत सेना के किसी अधिकारी को छोड़ने के लिए लखनऊ से फैजाबाद रेलवे स्टेशन गया था, जहां सुबह करीब 10 बजे ट्रेन से हादसा हो गया।