{"_id":"61f00c937b71d805b829cdbe","slug":"mathura-reports-56-new-corona-virus-positive-include-woman-hospital-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना संक्रमण: महिला अस्पताल की डॉक्टर संक्रमित, 56 नए पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना संक्रमण: महिला अस्पताल की डॉक्टर संक्रमित, 56 नए पॉजिटिव मरीज मिले
Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
सार
पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है। तीसरी लहर में मथुरा में चिकित्सक भी संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा घट रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 56 पर आ गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मथुरा जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। वहीं तिब्बत मार्केट की महिला के साथ-साथ मथुरा, वृंदावन, फरह और छाता के लोग संक्रमित मिले हैं।
बीते 1 माह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इससे लोगों में दहशत थी लेकिन मंगलवार को 56 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग के कार्य पर ध्यान दे रहा है। हर दिन लगभग चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग भीड़ से बचें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड नियमों का पालन करते रहें तो जल्द कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं।
बांकेबिहारी मंदिर में आने वालों की हो रही जांच
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर तीन के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया और लोगों के सैंपल लिए। दोपहर बाद तक लगभग सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई।