फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Rail Accident: Awadh reached late by 12 hours and Sachkhand by 7 hours time table of trains disturbed

मथुरा रेल हादसा: अवध 12 घंटे तो सचखंड सात घंटे देरी से पहुंची, इन ट्रेनों का गड़बड़ाया टाइम टेबल

Sat, 21 Sep 2024 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

मथुरा में मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद ट्रेनों का संचालन अभी पटरी पर नहीं लौट सका है। आगरा कैंट स्टेशन पर अवध 12 घंटे तो सचखंड 7 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों का इंतजार करते यात्री परेशान दिखे।

विज्ञापन
Mathura Rail Accident: Awadh reached late by 12 hours and Sachkhand by 7 hours time table of trains disturbed
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने के तीसरे दिन शुक्रवार को भी रेल यातायात पटरी पर नहीं लौट सका। शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली का अप व डाउन ट्रैक सुचारू तो हो गया लेकिन यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। 24 ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। अवध एक्सप्रेस 12 घंटे तो सचखंड एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। 250 से अधिक यात्रियों ने आरक्षण रद्द भी करवाए।

विज्ञापन


Trending Videos

बुधवार की शाम साढ़े 8 बजे कोयले से लदी मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के कारण आगरा-दिल्ली रेलमार्ग की चारों लाइनें अवरुद्ध हो गई थीं। रेलवे ने बृहस्पतिवार की शाम को दो लाइनों से यातायात शुरू कर दिया था, लेकिन दिल्ली का अप व डाउन रेल मार्ग शुक्रवार शाम 5 बजे ही सुचारु हो पाया। इस कारण आगरा पहुंचने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशनों पर पहुंचीं। आगरा कैंट पर मथुरा के विपिन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनें बहुत देरी से चल रही हैं। कमला नगर के दीपक खंडेलवाल का कहना था कि भोपाल एक्सप्रेस से जाना था लेकिन ट्रेन लेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से पहुंचीं
अवध एक्सप्रेस 12 घंटे, झेलम 1.30 घंटे, पातालकोट 1.25 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे, महाकौशल 4.05 घंटे, जन शताब्दी तीन घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं। आंबेडकर नगर समर स्पेशल साढ़े आठ घंटे, उधमपुर-दुर्ग स्पेशल सुपरफास्ट 4.44 घंटे, मदुरई- चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6.13 घंटे, माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।

विज्ञापन

हादसे की जांच कर रहे
मालगाड़ी हादसे के बाद रेलवे ने शुक्रवार को तीसरे दिन शाम 5 बजे तक चारों ट्रैकों पर यातायात सुचारू करने का दावा किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा-दिल्ली का डाउन ट्रैक दोपहर 2:30 बजे तो अप ट्रैक को शाम 4:30 बजे शुरू कर दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है। अभी तक टीमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed