{"_id":"5d974dc08ebc3e93d56cca94","slug":"mathura-put-on-high-alert-over-possible-terror-strike-by-jem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद मथुरा में हाई अलर्ट, जन्मस्थान पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद मथुरा में हाई अलर्ट, जन्मस्थान पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Sat, 05 Oct 2019 02:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जैश ए मोहम्मद के आंतकियों की घुसपैठ के चलते मथुरा में हाई अलर्ट कर दिया गया है। राजस्थान और हरियाणा बार्डर पर चौकसी बढ़ाते हुए बिना चेकिंग के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भीड़-भाड़ इलाके में खुफिया विभाग और सादा कपड़ों में पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है। हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन बड़ी संख्या में मथुरा में रहता है।

Trending Videos
श्रद्धालु बनकर कोई संदिग्ध आकर अपने मंसूबे पूरे करने में कामयाब न हो सके, इसके लिए मथुरा पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है। हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं की तलाशी कड़ी कर दी गई है। जन्मस्थान के यलो जोन में वाहनों पर पूरी नजर रखी जा रही है। आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि मथुरा अति संवेदनशील स्थान है। दिल्ली के संदर्भ में मिले संकेतों के बाद मथुरा एसएसपी शलभ माथुर को और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।