{"_id":"60993b3e8ebc3efbef74229c","slug":"mathura-pradhanji-had-to-take-heavy-victory-procession-kosi-news-agr491384769","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विजय जुलूस निकालना प्रधानजी को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विजय जुलूस निकालना प्रधानजी को पड़ा भारी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने रोक के बावजूद मीना नगर में विजय जुलूस निकाला, जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस चेती और इस मामले में प्रधान समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम पंचायत बरहाना से कपूर सिंह उर्फ कृृपाल ने प्रधान पद पर जीत हासिल करने के बाद रविवार की देर शाम को मौजा मीनानगर में लोगों ने मालाएं पहनाकर डोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को देख विजय जुलूस में शामिल लोग स्वाफा, माला आदि को इधर-उधर फेंककर भूमिगत हो गए। पुलिस ने मौके से ढोल-नगाड़े वालों समेत नाबालिगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि प्रधानजी ने विजय जुलूस निकाला था। प्रतिबंध के बावजूद भारी भीड़भाड़ के साथ यह विजय जुलूस निकाला गया। पुलिस के अनुसार महामारी के दौरान भी जान की परवाह किए बिना ज्यादातर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि जुलूस निकालने पर प्रधान कपूर सिंह उर्फ कृपाल समेत 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा।