{"_id":"5b3fac234f1c1bb2288b4f60","slug":"mathura-police-revealed-girl-death-mystery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनी में जॉब करती थी युवती, करीबी ने किया कत्ल, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी कंपनी में जॉब करती थी युवती, करीबी ने किया कत्ल, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
नोएडा की वंदना का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में 17 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट के पास सर्विस रोड किनारे मारकर फेंकी गई युवती नोएडा की वंदना निकली। वो 16 जून को नोएडा से निकली थी।
शुक्रवार को पहुंचे वंदना के परिवार वालों ने कपड़ों और फोटो से उसकी पहचान कर ली। इस मामले में वंदना की बुआ के दामाद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील के बाजना कट पर 17 जून को युवती का शव मिला था। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फोटो और कपड़े से युवती की पहचान
वहीं दिल्ली निवासी विनोद कुमार बेटी को तलाशते हुए मथुरा पहुंचे। पता चला कि नौहझील में एक युवती का शव मिला था। नौहझील पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने युवती का फोटो और कपड़े दिखाए।
फोटो और कपड़े देखकर विनोद कुमार ने कहा कि यह तो उसकी बेटी वंदना की फोटो और कपड़े हैं। उन्होंने नौहझील पुलिस को पूरी जानकारी दी। नोएडा पुलिस ने कासगंज से दो युवकों को उठा लिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि वंदना का पति से तलाक हो चुका था। वो नोएडा के सेक्टर 55 में रहती थी और सेक्टर 62 में आईटी कंपनी में नौकरी कर रही थी।

अमित से थे अवैध संबंध
कासगंज का रहने वाला अमित पलसानी और उसका साथी संजय कुमार पुत्र मुन्ना को नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस ने दबोच लिया। अमित वंदना की बुआ का दामाद है।
बताया जाता है कि वंदना के अमित से अवैध संबंध थे। इसी के चलते अमित ने अपने साथी के साथ गला घोंटकर वंदना की हत्या कर दी और शव को नौहझील के बाजना कट पर फेंक दिया।
नोएडा पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से और जानकारी जुटा रही है। यह दोनों वंदना को ताजमहल दिखाने की कहकर लाए थे। रास्ते में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।