{"_id":"5b51dce44f1c1b466d8b5e8a","slug":"mathura-police-recovered-kidnapped-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शादी से पहले साढ़ू के बेटे को किया अगवा, हैरान करने वाली है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शादी से पहले साढ़ू के बेटे को किया अगवा, हैरान करने वाली है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को ले जाता आरोपी कान्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी में खर्चा कम करने और पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए। उसने अपने साढ़ू के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने शुक्रवार को अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार अपहरण का मास्टरमाइंड बच्चे का मौसा है, जो अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पंजाब के लुधियाना निवासी कुंवर चंद अपने परिवार के साथ साढू़ सुरेश की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को थाना हाईवे की पुष्प बिहार कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहा उसका बेटा अगवा हो गया था।

छोटे भाई से कराया अगवा
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक और सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने अमन की गरुण गोविंद से सकुशल बरामदगी कर ली है।
एसएसपी के मुताबिक कुंवर चंद के साढू़ सुरेश ने अमन के अपहरण की साजिश रची थी। सुरेश ने अपने छोटे भाई महावीर से अमन को अगवा करवाया। इसके बाद अमन को भांजे कान्हा को सौंप दिया। यह सब सुरेश ने शादी में कम खर्चा और पड़ोस के तीन युवाओं को फंसाने के लिए किया।
चारों आरोपी फरार
एसएसपी ने बताया कि सुरेश, महावीर, कान्हा, गिर्राज प्रसाद ने अमन को अगवा किया। सीसीटीवी में कैद हुआ ही कान्हा अमन को गोदी में लेकर जाता दिख रहा है। अमन को हाथरस ले जाया गया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। चारों आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।