फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police encounter at two places one gangster and the other wanted criminal arrested both were shot

Mathura: मथुरा पुलिस की दो जगह मुठभेड़, एक गैंगस्टर और दूसरा वांछित बदमाश गिरफ्तार; दोनों के लगी गोली

Sun, 14 Apr 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 12:27 PM IST
सार

मथुरा पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुईं। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ के बाद आरोपी जेल भेजे जाएंगे। 

 

विज्ञापन
Mathura police encounter at two places one gangster and the other wanted criminal arrested both were shot
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीमें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मगोर्रा और  बरसाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग के जवाब में गोलियां चलाईं। दोनों ही मुठभेड़ में पुलिस के आगे बदमाशों के पसीने छूट गए। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



मथुरा भरतपुर मार्ग स्थित सेहा नहर के समीप गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गैंगस्टर के आरोपी भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव बछामदी निवासी परशुराम पुत्र बच्चू सिंह को रविवार की सुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से तमंचा, मोटरसाइकिल सहित तीन कारतूस बरामद किए हैं।आरोपी परशुराम के खिलाफ थाना मगोर्रा सहित अन्य थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बरसाना पुलिस की वांटेड के साथ मुठभेड़
हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अपराधी को बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से साढ़े 53 हजार रुपए और अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। शनिवार देर रात करीब एक बजे नगला इमाम खां को जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस की टीम ने वांछित अपराधी की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को देखकर हासिम निवासी नगला इमाम खां बरसाना ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। मुठभेड़ में गोली लगने से हासिम घायल हो गया। घायल वांछित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश से दो दिन पूर्व नंदगांव में हुई हत्या में मृतक से लूट के 53500 रुपए,  मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और मृतक का आधार कार्ड मिला है। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed