फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Detained Hindu Mahasabha Leaders

शिकंजा: हिंदू महासभा के जिला व शहर अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया, नारायणी सेना ने दी आमरण अनशन की धमकी

Wed, 01 Dec 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 12:21 AM IST
सार

6 दिसंबर को शाही ईदगाह पर लड्डू गोपाल के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। जन्मस्थान पर पुलिस का सख्त पहरा है। 

विज्ञापन
Mathura Police Detained Hindu Mahasabha Leaders
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा के शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कार्यक्रम पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने संगठन के जिला और शहर अध्यक्ष को उठा लिया है। उधर, संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे जबरन कार्यक्रम स्थगित होने की वीडीओ बनाकर वायरल करवाना चाहती है। 
विज्ञापन

प्रशासन बरत रहा सख्ती
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रायोजित छह दिसंबर के शाही ईदगाह के अंदर लड्डू गोपाल के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रहा है। मंगलवार सुबह पुलिस ने महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम व शहर अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज को उठा लिया है। इसकी जानकारी स्थानीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उनके जिला और शहर अध्यक्ष उठा लिए हैं। पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है और उनसे जबरन कार्यक्रम स्थगित किए जाने संबंधी वीडीओ बनाने को दबाव डाल रही है। हमारा जलाभिषेक कार्यक्रम हर हाल में होगा। हमारे पूजा के अधिकार को कोई कैसे छीन सकता है। प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश भदौरिया ने बताया कि 29 नवंबर की रात को फरह टोल प्लाजा पर सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने जबरन रोक लिया। जलाभिषेक कार्यक्रम रद्द करने को पुलिस दबाव डाल रही है। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दबाव में छोड़ा गया।
विज्ञापन


 

आमरण अनशन की धमकी
नारायणी सेना के कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा समेत तीन पदाधिकारियों को पुलिस शांति भंग में जेल भेज चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार नहीं की। इससे खफा नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है यदि उनके साथियों को बुधवार को रिहा नहीं किया गया तो वह लखनऊ हजरत गंज स्थित गांधी प्रतिमा पर आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने मथुरा जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसएसपी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी भी दी है कि छह दिसंबर को होने वाले जलाभिषेक आयोजन में नारायणी सेना शामिल नहीं है।

श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल को नहीं मिली संकल्प यात्रा की अनुमति
श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय प्रमुख राजेश मणि त्रिपाठी ने छह दिसंबर को रामलीला मैदान में संकल्प यात्रा की अनुमति सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव से मांगी थी। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको इस आयोजन की अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना गोविंद नगर से रिपोर्ट लेने के बाद संकल्प यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि संकल्प यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। 

अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया पीड़ित वेद की मदद के लिए बढ़े दानवीरों के हाथ, 3.83 लाख रुपये हुए जमा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed