{"_id":"66edb6d2da3902a0cd0c8275","slug":"mathura-police-caught-vehicle-thieves-who-used-to-steal-only-bikes-of-one-company-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एक ही कंपनी की बाइकें चुराते थे ये शातिर चोर... पुलिस ने तीन शातिर किए गिरफ्तार, 10 बाइक हुईं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एक ही कंपनी की बाइकें चुराते थे ये शातिर चोर... पुलिस ने तीन शातिर किए गिरफ्तार, 10 बाइक हुईं बरामद
Sat, 21 Sep 2024 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:33 AM IST
सार
मथुरा पुलिस ने ऐसे तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुई हैं। खास बात ये है कि इन चोरों के निशाने पर सिर्फ एक कंपनी की बाइकें अधिक रहती थीं। इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह भी बताई है।
विज्ञापन
बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को फरह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गईं 10 बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
तीन दोस्त मिलकर जिले में एक के बाद एक वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। तीनों पहले बाइक चुराते, फिर उसे कल्पतरु के खंडहर में छिपा देते। पुलिस की चेकिंग हल्की पड़ते ही गिरोह के सदस्य बाइकों के पुर्जों को एक एक कर अलग कर देते थे। पुर्जों को ऑन डिमांड बेच देते थे। पुलिस की पकड़ में आए फरह निवासी उमेश, दिनेश और छाता निवासी सचिन बेहद शातिराना अंदाज में वाहन चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों अलग-अलग जगहों पर घूमते थे। जैसे ही बाइक चोरी करते उसे लाकर खंडहर में छिपा देते। प्रभारी निरीक्षक फरह कमलेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। तीनों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक ही कंपनी की बाइक रहती थीं चोरों के निशाने पर
गिरोह के कब्जे से बरामद हुई अधिकांश बाइक एक ही कंपनी की हैं। आरोपियों ने बताया कि इस कंपनी की बाइक के पार्ट्स और इंजन आसानी से बिक जाता है। बदले में उन्हें अच्छी खासी रकम मिल जाती थी। इसलिए वह ज्यादातर एक ही कंपनी की बाइक चुराते थे।
गिरोह के कब्जे से बरामद हुई अधिकांश बाइक एक ही कंपनी की हैं। आरोपियों ने बताया कि इस कंपनी की बाइक के पार्ट्स और इंजन आसानी से बिक जाता है। बदले में उन्हें अच्छी खासी रकम मिल जाती थी। इसलिए वह ज्यादातर एक ही कंपनी की बाइक चुराते थे।