फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: किसान परिवारों की महिलाओं ने एक्सप्रेसवे किया जाम, आक्रोश देख पुलिस ने पीछे खींचे कदम

Sun, 13 Dec 2020 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam Mathura Police Arrests Farmer Leader Rambabu Singh Kateliya
महिलाओं ने एक्सप्रेसवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के बाजना स्थित मोरकी कॉलेज मैदान में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटैलिया को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साईं महिलाओं ने रविवार की सुबह गांव अवाखेड़ा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। महिलाओं ने कटैलिया को छोड़ने की मांग की। पुलिस ने कटैलिया को छोड़ा, तब महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान लगभग 25 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा।

Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam Mathura Police Arrests Farmer Leader Rambabu Singh Kateliya
किसान नेता को गिरफ्तार करने के बाद धरनास्थल पर जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला

सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मोरकी इंटर कॉलेज बाजना में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में आठ मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को रात करीब 11 बजे एसडीएम श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट धर्मेंद्र चौहान ने धरना स्थल पर पहुंच कर राम बाबू कटैलिया को मनाने का प्रयास किया। आठ मांगों में शामिल पचहरा गांव के जमीन के विवाद को निपटाने के लिए अधिकारी कटैलिया को साथ ले गए। 

Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam Mathura Police Arrests Farmer Leader Rambabu Singh Kateliya
एक्सप्रेसवे पर पेड़ डालकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धरना स्थल पर लगे टैंट और साउंड सिस्टम को उखाड़ दिया। कटैलिया का कहना है कि पुलिस सुबह चार बजे तक पचहरा गांव में नापजोख के नाम पर टहलाती रही। बाद में वहां से थाना बलदेव ले जाकर बैठा दिया। उधर, कटैलिया को पुलिस हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही गांव नौहवारी और नरवारी के किसान आक्रोशित हो गए। धरना स्थल पर किसानों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam Mathura Police Arrests Farmer Leader Rambabu Singh Kateliya
एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे किसानों के परिवारों की महिलाएं गांव अवाखेड़ा क्षेत्र के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंच गईं और पेड़ डालकर नोएडा से आगरा जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक कटैलिया को नहीं छोड़ा जाएगा तब तक जाम नहीं खुलेगा। महिलाएं कटैलिया से फोन पर बात करना चाह रही थीं। महिलाओं का आक्रोश देखते हुए प्रशासन ने कटैलिया को छोड़ दिया। इसके बाद महिलाओं ने 11 बजकर 50 मिनट पर जाम खोल दिया। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam Mathura Police Arrests Farmer Leader Rambabu Singh Kateliya
एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने बताया कि 14 दिसंबर को डीएम और एसएसपी धरनास्थल पर वार्ता करने के लिए आएंगे, उनसे वार्ता करने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उधर, सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रामबाबू कटैलिया को पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed