फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police arrested five Bangladeshi citizens for living illegally

मथुरा में दो महिला समेत पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, पूछताछ में बताया कैसे आए हिंदुस्तान

Wed, 29 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 29 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
mathura police arrested five Bangladeshi citizens for living illegally
पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोसीकलां में मंगलवार को पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके कब्जे से तीन सौ टका (बांग्लादेशी मुद्रा), दो मोबाइल, डायरी बरामद की है। बांग्लादेशी नागरिकों को यहां लाने वाले दो एजेटों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम व पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को मिली सूचनाओं के आधार पर सोमवार रात ईदगाह के समीप से पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। जब इन लोगों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।  पूछताछ की तो पता चला कि पांचों बांग्लादेशी नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान बच्चू सरदार, हफीजुल, असरफ, रसीदा, मोरियम निवासी कटाबुनिया, जनपद खुलना, बांग्लादेश के रूप में हुई। पुलिस ने पांचों को विदेश अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गफ्फूर, पदम को तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त अभियान चलाएंगे

एसपी ग्रामीण आदित्यनाथ कुमार शुक्ला ने बताया कि पलवल पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा, जिससे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों
को पकड़ा जा सके। आशंका जताई जा रही है कि यहां और भी बांग्लादेशी नागरिक हो सकते हैं। इसको लेकर एजेंसियों से छानबीन कराई जाएगी। 

पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। जो आमदनी होती है, उसी से अपनी आजीविका चला रहे हैं। उनको यहां गांव का गफ्फूर अवैध रूप से सीमा पार कराकर ट्रेन के माध्यम से आगरा लाया। बाद में वो ट्रक से होडल में पदम कबाड़ी के यहां छोड़ गया। गफ्फूर उनको छोड़कर जाने के एवज में पैसे ले गया। वो आकर होडल में रहने लगे। वो उनसे कूड़ा, प्लास्टिक बीनने का काम कराता था।   

जड़ों को नहीं तलाश पा रही पुलिस

जिले में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें यहां रुकने में मदद करते हैं। इससे पूर्व 12 से अधिक बांग्लादेशियों को गोवर्धन से पकड़ा गया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस शांत बैठ गई और एलआईयू ने भी आरोपियों की जड़ें तलाशने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed